
दिल्ली- सोनम वांगचुक के मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.जानकारी के लिए बता दें कि सोनम वांगचुक की NSA हिरासत खत्म हो गई है…
गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है…तत्काल प्रभाव से फैसला लागू होगा ये कहा गया है. NSA के तहत वांगचुक की हिरासत रद्द हुई है…
लद्दाख प्रशासन ने 24 सितंबर 2025 को लेह हिंसा भड़काने के आरोप में 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक को हिरासत में लिया था. तब से वे जोधपुर जेल में हैं. इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. करीब साढ़े पांच महीने हो चुके हैं। करीब 170 दिन बाद रिहा होंगे.
NSA सरकार को ऐसे लोगों को हिरासत में लेने का अधिकार देता है, जिनसे देश की सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा हो. इसके तहत किसी व्यक्ति को अधिकतम 12 महीने तक नजरबंद रखा जा सकता है.









