Sonbhadra News: मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल

हादसा शनिवार सुबह के समय हुआ, जब पिकअप वैन मजदूरों को काम पर लेकर जा रही थी। हादसे के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का..

Sonbhadra News: सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र स्थित पानी ब्राइडल मार्ग पर एक दर्दनाक घटना घटी। एक पिकअप वैन, जिसमें मजदूर सवार थे, अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

अफरा-तफरी का माहौल

हादसा आज शनिवार सुबह के समय हुआ, जब पिकअप वैन मजदूरों को काम पर लेकर जा रही थी। हादसे के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

Related Articles

Back to top button