Sonia Gandhi Birthday: आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही सोनिया गांधी, समर्थकों में दिख रहा गजब का उत्साह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज शुक्रवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनिया गांधी चार दिवसीय दौरे पर राजस्थान गई हुई हैं

रिपोर्ट:- आशीष धीमान

डेस्क: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज शुक्रवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनिया गांधी चार दिवसीय दौरे पर राजस्थान गई हुई हैं और वहीं पर अपना जन्मदिन मनाया। सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेस समर्थक बड़ी ही धूमधाम से मना रहे हैं। हरिद्वार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर गंगा पूजन कर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन को मनाया।

इस दौरान हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करण माहरा ने मां गंगा की पूजा अर्चना की जिसके बाद में गरीबों को प्रसाद भी बांटा ओर सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना की। वहींं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा की सोनिया गांधी ने देश के लिए काफी सेवा की है वह इस देश की लिए शहीद हुए परिवार शहीद की बीवी और शहीद की बहू भी है। इतना ही नहीं जिस समय कांग्रेस के 400 सांसद थे उन्होंने प्रधानमंत्री पद भी ठुकराया जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा बलिदान है।

करण महारा ने कहा कि आज के जमाने में लोग प्रधान पद के लिए आपस में लड़ पढ़ते हैं वह तो प्रधानमंत्री का पद था, आज भी भारतीय जनता पार्टी भले ही जितने मर्जी आरोप या फिर उनका अपमान करते रहे लेकिन उनके बलिदान को दरकिनार नहीं किया जा सकता। इस समय सोनिया गांधी की तबीयत भी सही नहीं है इसीलिए आज हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर पूजा अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई है।

Related Articles

Back to top button