करोड़ों की मालकिन हैं सोनिया गांधी! इटली से लेकर भारत तक, एफिडेविट में खुले सारे राज

सोनिया के पास न सिर्फ भारत बल्कि इटली में भी लाखों की संपत्ति है। इस बात का खुलासा किसी मीडिया ने नहीं बल्कि उनके तरफ से किया गया है।

डिजिटल डेस्क: कांग्रेस की राजमाता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी इन दिनों अपने संपत्ति को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। सोनिया के पास न सिर्फ भारत बल्कि इटली में भी लाखों की संपत्ति है। इस बात का खुलासा किसी मीडिया या विपक्ष ने नहीं बल्कि खुद उनके तरफ से किया गया है। जी हाँ, राज्यसभा चुनाव में नामांकन के दौरान चुनावी हलफनामे में सोनिया गांधी ने अपनी सभी संपत्तियों का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनकी इटली में भी पैतृक संपत्ति है। जानकारी के अनुसार इटली में मौजूद अपने पिता के संपत्ति में उनका भी हिस्सा मौजूद है।

इटली में भी है अकूत संपत्ति

दरअसल, सोनिया ने कल यानी 14 फरवरी 2024 को राज्यसभा चुनाव में भरे गए नामांकन के वक्त दिए गए एफिडेविट में इन बातों का उल्लेख किया है। जिसके तहत कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के पास मायके की संपत्ति का हक अभी भी है। उनका पैतृक घर इटली के लुसियाना में है। अपने शपथ पत्र में उन्होंने पिता की प्रॉपर्टी में से उनके हिस्से की मौजूदा कीमत 26 लाख 83 हजार 594 रुपए बताया है। अपने पिता की प्रॉपर्टी से उनका अपने हिस्से का इनकम होता है। उन्होंने इसके लिए RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लाइसेंस का हवाला देते हुए पैतृक संपत्ति से होने वाली आय और उसकी मौजूदा कीमत का भी जिक्र किया है।

पांच वर्षों में हुआ 72 लाख रुपए तक का इजाफा

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के पास कुल 12.53 करोड़ की प्रॉपर्टी मौजूद है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक कुल पांच वर्षों में उनकी चल और अचल संपत्ति में 72 लाख रुपए तक का इजाफा देखा गया है। जब रायबरेली से 2019 में सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ा था तब उनके द्वारा जमा किये गए शपथ पत्र में कुल 11.81 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी दी गई थी। तबसे लेकर अबतक प्राप्त आंकड़ों पर अगर नजर डाला जाए तो सोनिया के उस वक़्त की प्रॉपर्टी की कीमत में करीब 72 लाख का बढ़त हुआ है। जहाँ एक तरफ उनके प्रॉपर्टी में इजाफा देखा गया है तो वहीँ जमीन में  कमी कमी होते भी देखा गया है। सूत्रों के अनुसार उनकी जमीन 12 बीघा कम हो गई है। वहीँ, नामांकन के वक्त दिए गए एफिडेविट में उनके पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और जेवर होने का भी उल्लेख है।

नहीं है खुद की कार

कांग्रेस राजमाता सोनिया के पास खुद का कोई टू-व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन नहीं है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी सोनिया गांधी ने खुद के पास किसी भी प्रकार का वाहन न होने का जानकारी दिया था।  

किताब से मिलती है रॉयल्टी

अपने आय के सम्बन्ध में सबूत के तौर पर सोनिया गांधी ने सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी से लेकर रॉयल्टी से आय, बैंक जमाओं का ब्याज, म्यूचुअल फंड से डिविडेंड और कैपिटल गेन से जुड़े जानकारियों को भी पेश किया है। उनके तरफ से पेश की गई जानकारी के मुताबिक उन्हें किताबों की रॉयल्टी भी मिलती है, इस रॉयल्टी के लियर उन्होंने पांच पब्लिशर्स के साथ करार किया है। जिनमे पेंगुइन बुक इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, आनंदा पब्लिशर्स और  कांटिनेंटल प्रकाशन का नाम शामिल है। जिसमे अकेले ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से उन्हें 1.69 लाख रुपए की रॉयल्टी मिलने का जिक्र उन्होंने अपने शपथ पत्र में किया है।

सोनिया के पास कुल कितनी प्रॉपर्टी:-

  • सोनिया गांधी की चल संपत्ति : 6.38 करोड़
  • नकद : 90 हजार
  • बैंक में जमा :  5.30 लाख
  • सात म्यूचुअल फंड :  3.88 करोड़ कुल कीमत शेयर : 1.90 लाख के यंग इंडिया के कुल 1900 शेयर, प्रत्येक की कीमत 100 रुपए मारुति टेक्निकल सर्विस के 10 शेयर 100 रुपए कीमत  टैक्स फ्री बॉन्ड : 28.53 लाख मौजूदा कीमत PPF अकाउंट में
  • जमा : 1.04 करोड़ गहने और सोना चांदी :  1267.300 ग्राम -सोना, 88 किलो चांदी, कुल बाजार मूल्य 1.07 करोड़
  • रॉयल्टी : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपए की रॉयल्टी कुल चल संपत्ति का मूल्य : 6,38,11,415
  • सोनिया गांधी की कुल अचल संपत्ति : 6.15 करोड़ नई दिल्ली के डेरामंडी गांव में तीन बीघा ( 2529.28  वर्ग मीटर) कृषि जमीन, मौजूदा बाजार दर 23,280 -रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से कुल 5.88 करोड़. इटली में पिता की संपत्ति में से हिस्सा, मौजूदा बाजार कीमत  26.83 लाख रुपए कुल अचल संपत्ति का -मूल्य : 6,15,65,407चल और अचल संपत्ति का कुल मूल्य : 12.53 करोड़  

सोनिया गांधी के ऊपर चल रहे मुकदमों का ब्यौरा

पेश किये गए शपथ पत्र के मुताबिक उनके ऊपर नेशनल हेराल्ड मामले में एक केस पेंडिंग है। सोनिया गाँधी के ऊपर नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में धारा 420, 120 बी, 403, 406 के तहत केस पेंडिंग है। उनके ऊपर सुब्रहमण्यम स्वामी की याचिका पर यह केस दर्ज किया गया था। 

Related Articles

Back to top button