
अभिनेता सोनू सूद किसी न किसी वजह ने अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। उनके मददगार रवैये की बजह से लोग उन्हें मसीहा भी कहते हैं। वे आये दिन किसी न किसी तरह से अपनी मदद लोगों तक पहुंचते हैं। इन दिनों अभिनेता हिमाचल प्रदेश की सैर कर रहे हैं। जहाँ एक बार फिर वे आम लोगों के साथ अपने मिलनसार व्यक्तित्व की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे डोसा बनाते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल अभिनेता सोनू सूद रोडीज़ 19 के सेट पर गए हुए हैं। जहाँ उन्हें सेफ के साथ कंटेस्टेंट के लिए खाना बनाते हुए देखा जा सकता हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया हैं। जिसमें वे डोसा और भटूरा बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रिया चक्रवर्ती भी दिखाई दे रही हैं। जो उनसे बात करती हुई नजारत आ रही हैं।
बता दें की सोनू सूद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से वीडियो को साझा करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने एक मैगी की एक दुकान पर चाय बनाते हुए वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।









