सोनू शूद की अपकमिंग फिल्म फतेह की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अभिनेता सोनू शूद 30 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म फतेह फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

अपने अभिनय से लोहा मनवाने वाले सोनू शूद की अपकमिंग फिल्म फतेह की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट सोनू शूद के जन्म दिवस के मौके पर रिवील की गई है। बता दें फतेह फिल्म का पोस्टर पिछले साल ही जारी किया गया था। इस फिल्म में सोनू शूद लीड रोल के साथ डायरेक्टर की भी भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म की कहानी अंकुर पाजनी और सोनू शूद दोनों ने साथ में लिखी है।

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

अभिनेता सोनू शूद 30 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म फतेह फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रिलीज डेट की जानकारी जैकलिन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस दौरान उन्होंने सोनू शूद को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा कि फतेह देश की अब तक की सबसे अच्छी एक्शन मूवी देने के लिए तैयार है। साथ ही लिखा कि 10 जनवरी के लिए अपने कैलेंडर को मार्क कर लीजिए।

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueliene Fernandez (@jacquelienefernandez)

फिल्म के दो पोस्टर भी रिवील

जैकलिन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज डेट के साथ फतेह फिल्म के दो पोस्टर भी शेयर किए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्टर में जैकलिन फर्नांडिस और सोनू शूद एक साथ दिख रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में सोनू शूद अकेले ही धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें इस फिल्म में नसीरूद्दीन और विजय राज भी देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button