Netflix पर छाई साउथ फिल्म ‘गट्टा कुश्ती 2’, OTT पर बनी नंबर-1

नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इसी कड़ी में साउथ सिनेमा की एक नई फिल्म ने ओटीटी पर आते ही धमाल मचा दिया है। थिएटर्स में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी नंबर-1 ट्रेंड कर रही है।

जिस फिल्म की चर्चा हो रही है, वह साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘गट्टा कुश्ती’ का सीक्वल है। कुछ महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘गट्टा कुश्ती 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी अपनी पकड़ बना ली है।

‘गट्टा कुश्ती 2’ बनी नेटफ्लिक्स की नंबर-1 फिल्म

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर ‘गट्टा कुश्ती 2’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी फिल्म है। यह साल 2022 में आई ‘गट्टा कुश्ती’ का आधिकारिक सीक्वल है। फिल्म की कहानी और मनोरंजक अंदाज ने सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीता था। अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद यह फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है। ‘गट्टा कुश्ती 2’ ने साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘पेड्डी’ वर्ल्डवाइड 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और फिलहाल नेटफ्लिक्स पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है।

क्या है ‘गट्टा कुश्ती 2’ की कहानी?

‘गट्टा कुश्ती 2’ की कहानी दो रेसलर कपल के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि महिला रेलवे में सरकारी नौकरी करने लगती है, जबकि उसका पति घर की जिम्मेदारी संभालता है। दोनों की एक छोटी बच्ची भी है। बच्ची और महिला के कोच की साजिश की वजह से उनके रिश्ते में दरार आने लगती है और मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है। फिल्म की आगे की कहानी जानने के लिए दर्शक ‘गट्टा कुश्ती 2’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button