
लखनऊ; साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत कल शुक्रवार की रात को लखनऊ पहुंच चुके. कड़ी सुरक्षा के बीच रजनीकांत शुक्रवार की रात 8 बजे होटल ताज पहुंचे. यूपी में उनका 18 से 20 अगस्त तक रुकने का कार्यक्रम है. कहा जा रहा है कि रविवार को रजनीकांत अयोध्या जा सकते हैं.
#WATCH उत्तर प्रदेश: लखनऊ पहुंचने पर अभिनेता रजनीकांत ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) के साथ फिल्म(जेलर) देखूंगा।" pic.twitter.com/TbZNsfOvld
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
यहां वह भगवानम राम सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन करेंगे. साथ ही उनका कार्यक्रम सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने का भी है. उनकी मुलाकात आज शाम को सीएम व राज्यपाल से हो सकती है.
साथ ही रजनीकांत का कार्यक्रम सीएम योगी से साथ अपनी फिल्म ‘जेलर’ देखने का भी है. लखनऊ पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी. रजनीकांत ने कहा कि वह लखनऊ सीएम योगी के साथ अपनी फिल्म जेलर देखने आए हैं. साथ ही फिल्म के अच्छी कमाई करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘यह सब भगवान की दुआ है’.
गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले रजनीकांत उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने कई देव स्थलों पर जाकर दर्शन-पूजन किया था. कहा जा रहा है कि वह अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन को लेकर देश भर का दौरा कर रहे हैं. उनकी फिल्म जेलर दर्शकों को खूब रास आ रही है. जारी आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दुनिया भर में 407 करोड़ से अधिक की कमाई की है. यह आंकड़ा शीघ्र की 500 करोड़ पार होने की उम्मीद जताई जा रही है.









