
लखनऊ; यूपी में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो रहा है. इसी क्रम में लखनऊ के पोलिंग बूथ पर सपा-भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बूथ पर पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने वोटर्स से बीजेपी को वोट करने के लिए अपील की है. इसको लेकर भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए हंगामा किया. मौके पर मौजूद पुलिस बल ने बीच बचाव किया.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 4, 2023
➡️लखनऊ में सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
➡️दिनेश शर्मा पर सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप
➡️बीजेपी को वोट देने की अपील करने का आरोप
➡️मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव किया#Lucknow pic.twitter.com/JG44mJH7Kt
बता दें कि लखनऊ सहित प्रदेश के 37 जिलों में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण को लेकर मतदान जारी है. लखनऊ नगर निगम में बीजेपी से सुषमा सिकरवार, सपा से वंदना मिश्रा, आप से अंजू भट्ट चुनावी मैदान में हैं. मतदान की प्रक्रिया आज शाम 6 बजे तक होगी. 13 मई को मतों की गणना होगी.









