
मंगलवार को सपा नेता अखिलेश यादव सपरिवार अचानक देवप्रयाग पहुँचे। यहाँ वह भागीरथी अलकनंदा संगम पर पहुँचे, जहाँ उनके परिजनों द्वारा गंगा स्नान किया गया। तीर्थ पुरोहित पं हजारी लाल भट्ट ने यहाँ उनसे पूजन करवाया।
पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के आने पर संगम स्थल पर उन्हें देखने व मिलने के लिए स्थानीय लोगो व यात्रियों की भीड़ लग गयी। कई लोगो द्वारा उनके साथ सेल्फी भी ली गयी। देवप्रयाग के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित अखिलेश यादव ने कहा कि वह शीतकाल में दोबारा देवप्रयाग आयेंगे व अवश्य गंगा स्नान भी करेंगे।
अखिलेश यादव के आने पर यहाँ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाई गयी थी। उत्तराखण्ड में अखिलेश यादव की ससुराल होने से उनका यहाँ खास नाता भी है। देवप्रयाग तीर्थ में सपा नेता अखिलेश यादव के आने से कई राजनैतिक कयास भी लगने शुरू हो गये हैं। फिलहाल सपा प्रमुख के आने से क्षेत्र में काफी हलचल भी बनती दिखी।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 25, 2023
➡2024 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का केदारनाथ दौरा
➡अखिलेश ने परिवार के साथ देवप्रयाग में मनाया दशहरा पर्व
➡अखिलेश यादव ने गंगा में स्नान कर लिया आशीर्वाद
➡पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे हैं अखिलेश
➡अखिलेश यादव ने X पोस्ट से तस्वीरें की सांझा… pic.twitter.com/w0PcVjUu1q
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि “आज माँ गंगा के आँचल में… सबके मंगल जीवन के निर्विध्न प्रवाह के लिए प्रार्थना के कुछ पल।”









