लालू प्रसाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल

अखिलेश यादव ने गुरुवार को दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. सपा प्रमुख ने आरएलडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य का जाना हालचाल जाना.

दिल्ली- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. सपा प्रमुख ने आरएलडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य का जाना हालचाल जाना. दोनों नेताओं की मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली. इस दौरान पारिवारिक व राजनैतिक सहित कई विषयों पर चर्चा हुई. अखिलेश यादव ने मीसा भारती से भी मुलाकात की. इन दिनों लालू प्रसाद मीसा भारती के दिल्ली आवास पर ही हैं.

बता दें, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के अलावा वह कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं. भाजपा विरोधी राजनैतिक दल के नेताओं साथ उनकी लगातार मुलाकातें हो रही हैं. बीते दिनों अखिलेश यादव से मिलने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेस्जवी यादव लखनऊ पहुंचे थे. तीनों नेताओं के बीच 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई थी.

Related Articles

Back to top button