बड़ी खबर- SP-Congress में गठबंधन फाइनल, यूपी की इन 17 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन एक बार फिर ट्रैक पर है। सपा और कांग्रेस के बीच आज गठबंधन पर फैसला हो गया है। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सपा और कांग्रेस का गठबंधन फिर हो गया है। समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर संशोधन के साथ कांग्रेस से गठबंधन का फैसला लिया है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन एक बार फिर ट्रैक पर है। सपा और कांग्रेस के बीच आज गठबंधन पर फैसला हो गया है। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सपा और कांग्रेस का गठबंधन फिर हो गया है। समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर संशोधन के साथ कांग्रेस से गठबंधन का फैसला लिया है। मुरादाबाद और देवरिया सीट से कांग्रेस पीछे हट गई है। वहीं समाजवादी पार्टी ने वाराणसी सीट कांग्रेस को देने को तैयार है। सूत्रों का हवाले से खबर है कि आज शाम सपा और कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता हो सकती है।

कांग्रेस को गठबंधन में 17 सीटें मिलीं

  • रायबरेली, अमेठी, कानपुर सीट कांग्रेस को मिली- सूत्र
  • फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर सीट कांग्रेस को- सूत्र
  • प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी सीट कांग्रेस को- सूत्र
  • अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर भी कांग्रेस के कोटे में- सूत्र
  • गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर भी कांग्रेस के कोटे में – सूत्र
  • गठबंधन में बाराबंकी, देवरिया सीट कांग्रेस को – सूत्र
  • संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज शाम घोषणा होगी – सूत्र
  • अभी एक या दो सीटों पर संशोधन प्रस्तावित है।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन फाइनल हो गया है। सपा की सीटों में संशोधन हुआ है। वाराणसी सीट समाजवादी पार्टी कांग्रेस को देगी। वहीं मुरादाबाद, देवरिया सीट पर कांग्रेस पीछे हट गई है। बुलंदशहर, हाथरस और सीतापुर सीटें में बंटवारा होगा। आज शाम कांग्रेस-सपा के सीनियर नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता होगी।

Related Articles

Back to top button