सपा-कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन तय, दोनों दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज होगा ऐलान !

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन एक बार फिर ट्रैक पर है। दोनों दलों के बीच आज गठबंधन पर फैसला हो गया है। बुधवार को शाम 5 बजे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमे कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वहीं सपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी प्रेसवार्ता में मौजूद रहेंगे।

सपा और कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दोनों दलों के गठबंधन का औपचारिक ऐलान होगा। समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर संशोधन के साथ कांग्रेस से गठबंधन का फैसला लिया है। मुरादाबाद और देवरिया सीट से कांग्रेस पीछे हट गई है। वहीं समाजवादी पार्टी ने वाराणसी सीट कांग्रेस को देने को तैयार है।

कांग्रेस को गठबंधन में 17 सीटें मिलीं

  • रायबरेली, अमेठी, कानपुर सीट कांग्रेस को मिली- सूत्र
  • फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर सीट कांग्रेस को- सूत्र
  • प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी सीट कांग्रेस को- सूत्र
  • अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर भी कांग्रेस के कोटे में- सूत्र
  • गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर भी कांग्रेस के कोटे में – सूत्र
  • गठबंधन में बाराबंकी, देवरिया सीट कांग्रेस को – सूत्र
  • संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज शाम घोषणा होगी – सूत्र
  • अभी एक या दो सीटों पर संशोधन प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button