
लखनऊ- समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है. सपा ने बलिया से लक्ष्मण गुप्ता, फतेहपुर से राजकुमार मौर्या, तिलहर से लाल बाबू, कुंदरकी से शमीना खातून, मुरादाबाद से रईश उद्दीन, कन्नौज से याशमीन, हरदोई से रामजान गुप्ता, शाहजहांपुर से अर्चना राजपूत, रायबरेली से पारस सोनकर, लहरपुर से कैशर जहां व मैनपुरी नगर पालिका से सुमन को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 16, 2023
➡️निकाय चुनाव के लिए सपा की नई लिस्ट जारी
➡️नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित
➡️बलिया से लक्ष्मण गुप्ता सपा प्रत्याशी बनाए गए
➡️फतेहपुर से राजकुमार मौर्या सपा प्रत्याशी बने
➡️तिलहर से लाल बाबू सपा प्रत्याशी बनाए गए
➡️कुंदरकी से शमीना खातून सपा की प्रत्याशी… pic.twitter.com/Ork5MxD9k6
वहीं, कुसमरा नगर पंचायत से संजय गुप्ता, कुरावली नगर पंचायत से अमृता, किशनी नगर पंचायत से रामवती, बेवर नगर पंचायत से अरुण कुमार, करहल नगर पंचायत से अब्दुल नईम, घिरोर नगर पंचायत से अनिल, बरनाहल नगर पंचायत से श्वेता को सपा ने प्रत्याशी बनाया है.








