
लखनऊ- यूपी में जहां सभी राजनैतिक दल नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं सपा 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कभी भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. यह बड़ा बयान पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दी है. मीडिया से बात करते हुए रामगोपाल यादव ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण में घोटाला कर रही है. भाजपा जितना ज्यादा घोटाला करेगी उतना ही जनता में आक्रोश होगा.
रामगोपाल यादव ने कहा कि हमारी पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पत्रकारों को जवाव देते हुए उन्होंने कहा कि लेकिन हम अपनी रणनीति का खुलासा अभी नहीं करेंगे. अगर खुलासा करेंगे तो रणनीति प्रभावी नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव में तैयारी हमेशा जीतने के लिए की तैयारी जाती है. हमने 2024 चुनाव को लेकर उम्मीदवार तय कर लिए हैं और कभी भी उनके नामों की घोषणा भी हो सकती है.









