
अयोध्या: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलितों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पेशाब तक पिलाया गया। सांसद ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वोटों की पहली डकैती मिल्कीपुर उपचुनाव से शुरू हुई।
अवधेश प्रसाद ने ज्ञानेश कुमार पर अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि जब सपा प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन देने गया था, तो चुनाव आयोग ने उसे लेने तक की जरूरत नहीं समझी।
कांग्रेस के दलित प्रेम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को जनता के बीच जाने का अधिकार है, लेकिन दलितों का असली सम्मान समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने ही किया है। भाजपा संगठन में बदलावों पर तंज कसते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा हार के डर से नए फॉर्मूले पर काम कर रही है, लेकिन अब जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है।








