
लखनऊ; यूपी में विधान परिषद की 2 सीटों पर उपचुनाव होना है. संख्या बल न होने के बावजूद भी सपा इस चुनाव में उतरेगी. समाजवादी पार्टी की रणनीति है कि भाजपा प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित ना होने दिया जाए. इसलिए सपा अड़ंगा लगाने की रणनीति पर काम कर रही है. सपा प्रमुख ने दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है. लोहिया वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष रामकरण निर्मल और राम रतन राजभर को चुनाव लड़ाने की तैयारी है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 18, 2023
➡️संख्या बल नहीं पर एमएलसी चुनाव में उतरेगी सपा
➡️दोनों खाली सीटों पर आज पर्चा भरेंगे पार्टी उम्मीदवार
➡️मुकाबले का संदेश देने की कवायद में समाजवादी पार्टी
➡️निर्विरोध होने की ओर बढ़ रही हैं MLC की 2 सीटें
➡️एमएलसी की 2 सीटों के उपचुनाव में सपा का अड़ंगा
➡️दलित,अति… pic.twitter.com/KWWs1kxboi
इन प्रत्याशियों के जरिए सपा ने दलित व अति पिछड़ा कार्ड खेला है. सपा मुखिया अखिलेश यादव आज दोनों एमएलसी प्रत्याशियों के साथ 11 बजे बैठक करेंगे. बैठक में सपा के सभी विधायक व विधान परिषद के सदस्य भी शामिल होंगे.
वहीं, आज गुरुवार को भाजपा के दोनों प्रत्याशी MLC उपचुनाव को लेकर नामांकन करेंगे. इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित पार्टी के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. बता दें कि भाजपा ने पदम सेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह को MLC उम्मीदवार बनाया है.









