
लखनऊ- समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में सामाजिक आंदोलन करेगी. सपा मिशन कांशीराम के जरिए नई सोशल इंजीनियरिंग बनाने की योजना कर रही है. आम चुनावों के मद्दे नजर सपा का सामाजिक आंदोलन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा. सपा नेता दलितों के बीच जातीय जनगणना के बारे में बताएंगे व कांशीराम के संदेशों को याद कराएंगे.
सपा कार्यकर्ता व बाबा साहब वाहिनी के कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण करेंगे. महाराज निषादराज की जयंती पर पूरे प्रदेश में सपा खास कार्यक्रम आयोजित करेगी. यह कार्यक्रम सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की निगरानी में आयोजित होगा. वहीं निषादराज की जयंती पर राजधानी लखनऊ में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगा.









