
श्रावण मास का दूसरा सोमवार आज है। सुबह से ही भक्तों की शिव मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़ उमड़ी हुई है, बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज रहे है , मंदिर परिसरो के आस पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। भोले बाबा को जल, दूध, बेलपत्र व धतूरा चढ़ाने के लिए दूर दराज से भक्तगण आ रहें।
श्रावन मास में सोमवती अमावस्या व्रत का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष श्रावण मास की अमावस्या तिथि सोमवार यानी आज है। इस दिन सावन का द्वितीय सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। ऐसे में वर्ष 2023 में सोमवती अमावस्या को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन श्राद्ध कर्म, तर्पण इत्यादि करने से व्यक्ति को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इसके साथ इस दिन सावन का दूसरा सोमवार व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में इस विशेष दिन पर भगवान शिव की उपासना करने से भी विशेष लाभ मिलेगा। मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व कुवारी लड़किया अपने भाई की लंबी आयु के पीपल के पेड़ की न सिर्फ पूजा की जाती है और 14 या 108 सुहाग की चीजों से फेरे लिए जाते है। ताकि पीपल की पेड़ की तरह लोगो की उम्र भी लंबी हो और वह दीर्घायु रहें।









