
वाराणसी। शुक्रवार को महाशिवरात्रि और जुमा की नमाज को देखते हुए वाराणसी में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ज्ञानवापी मामले की कोर्ट में हो रही सुनवाई और व्यास जी के तहखाने में शुरू हुए पूजन को लेकर विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी के पास सुरक्षा कड़ी की गई है। एक तरफ जहां लाखो की संख्या में शिवभक्त बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंचे है, तो वही जुमा का नमाज भी दोपहर को अदा किया जाएगा। इस लिहाज से से किसी प्रकार की कोई असहजता की स्थिति न बने, इसे देखते हुए सुबह से ही कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस बैरियर लगाकर ज्ञानवापी और विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में निगरानी कर रही है, तो वही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी कड़ी निगरानी की जा रही है।
नमाज़ के दौरान श्रद्धालुओं का बदले जाएंगे रास्ते, भिड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने खींचा खाका
वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ में महाशिवरात्रि को आने वाले श्रद्धालुओं का रास्ता कुछ घंटो के लिए बदल दिया जाएगा। नमाज शुरू होने के कुछ देर पूर्व और ज्ञानवापी से नमाजियों के निकलने तक श्रद्धालुओं के मार्ग को परिवर्तित किया जाएगा, जिससे ज्ञानवापी के आस पास के क्षेत्र में भिड़ न बढ़ सके। पुलिस ने जुमा की नमाज से पहले भीड़ को डायवर्ट करने के लिए पहले से ही तैयारी कर लिया है। वही महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के मंदिर में दर्शन पूजन का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह 11 बजे तक बाबा श्री काशी विश्वनाथ का करीब 5 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। जुमा की नमाज को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि महाशिवरात्रि और जुमा की नमाज को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस के जवानों के साथ ही पीएसी और वालेंटियर को लगाए गए है।









