नई दिल्ली से यूपी, बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, इस दिन से शुरु होंगी ट्रेनें, पढ़े पूरी खबर!

दशहरे, दीपावली और छठ पर्व के मौके पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-दरभंगा और नई दिल्ली-मानसी के लिए विशेष पूजा ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 29 सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित होंगी, ताकि त्योहारों में लोगों की यात्रा सहज और आरामदायक बनी रहे।

Lucknow : दशहरे, दीपावली और छठ पर्व के मौके पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-दरभंगा और नई दिल्ली-मानसी के लिए विशेष पूजा ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 29 सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित होंगी, ताकि त्योहारों में लोगों की यात्रा सहज और आरामदायक बनी रहे।

नई दिल्ली-दरभंगा ट्रेन (04450):-

नई दिल्ली से रोजाना सुबह 03:10 बजे प्रस्थान।

बादशाहनगर 11:00 बजे और ऐशबाग 12:00 बजे स्टेशन पर रुकाव।

रात 11:00 बजे दरभंगा पहुंचने का समय।

नई दिल्ली-मानसी ट्रेन (04454):

नई दिल्ली से रात 08:00 बजे प्रस्थान।

ऐशबाग 05:17 बजे और बादशाहनगर 05:50 बजे पहुंचेगी।

रात 11:30 बजे मानसी पहुंचेगी।

वापसी ट्रेन (मानसी-नई दिल्ली 04453):

01 अक्टूबर से रात 01:10 बजे मानसी से प्रस्थान।

बादशाहनगर 04:42 बजे और ऐशबाग 05:30 बजे रुकाव।

सुबह 03:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

अन्य विवरण:

दोनों ट्रेनें 29 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेंगी, जबकि वापसी की सुविधा 02 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक ट्रेन में 10 स्लीपर और 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच होंगे, जिनमें से 6 कोच अनारक्षित होंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय से पहले टिकट बुक करने और त्योहारों के दौरान सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button