खराब मौसम से SpiceJet का Boing B-737 विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त, 40 यात्री गंभीर घायल…

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने ANI के हवाले से कहा, "आज मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट बोइंग B-737 SG-945 विमान में गंभीर कंपन का सामना करना पड़ा, जिसमें दुर्भाग्यवश कुछ यात्रियों को चोटें आईं. हालांकि दुर्गापुर पहुंचने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई."

रविवार को मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट का एक विमान बोइंग B-737 लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान हादसे में 40 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान में तेज कंपन महसूस हुई जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि विमान ने उड़ान पूरी कर दुर्गापुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गई और घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया.

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने ANI के हवाले से कहा, “आज मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट बोइंग B-737 SG-945 विमान में गंभीर कंपन का सामना करना पड़ा, जिसमें दुर्भाग्यवश कुछ यात्रियों को चोटें आईं. हालांकि दुर्गापुर पहुंचने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई.” स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने आगे कहा, “स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करती है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है.”

इस विमान हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी यात्री अकबर अंसारी ने समाचार एजेंसी ANI को अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने कहा, ”बोइंग B-737 उड़ान पूरी कर दुर्गापुर हवाई अड्डे पर उतरने ही वाली थी कि विमान में तेज कंपन महसूस हुई. संभवतः खराब मौसम की वजह से विमान से कुछ समय के लिए अपना नियंत्रण खो दिया.” उन्होंने आगे बताया कि हवाओं के बीच इस हादसे की वजह से कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं रविवार को हादसे के बाद स्पाइसजेट ने दुर्गापुर में खराब मौसम के बारे में जनकारी देते हुए ट्वीट किया, “दुर्गापुर (RDP) में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति से अपडेट रहें.”

Related Articles

Back to top button