
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल 11 नवम्बर को कानपुर नगर जायेगा। 8/9 नवम्बर की रात्रि शीशामऊ क्षेत्र के विधायक इरफान सोलंकी के घर में जबरन घुसकर पुलिस द्वारा परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं मारपीट, अत्याचार की घटना की जांच के उपरान्त प्रतिनिधि मण्डल कानपुर नगर के पुलिस उच्चाधिकारियों से भी मिलेगा।
- प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य
- डॉ0 मनोज पाण्डेय विधायक/मुख्य सचेतक विधान सभा, उ0प्र0.
- विशम्भर सिंह यादव विधायक.
- अमिताभ बाजपेयी विधाायक.
- डॉ0 आर0के0 वर्मा विधायक.
- ब्रजेश कठेरिया विधायक.
- विनोद चतुर्वेदी विधायक.
- अनिल प्रधान विधायक.
- मो0 हसन ‘रूमी.
- विधायक, गौरव रावत विधायक.
- अरमान खान विधायक.
- डॉ0 इमरान नि0 महानगर अध्यक्ष कानपुर नगर.
जाजमऊ विधानसभा से विधायक इरफ़ान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर एक महिला आरोप लगाएं हैं। एक जमीनी विवाद के चलते पीड़ित महिला का कहना हैं कि विधायक के भाई रिजवान सोलंकी ने उनका ट्टर और छप्पर जला दिया हैं। बुधवार को सपा विधायक लखनऊ के पार्टी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्हें जानबूझ कर साजिश के तहत फसाया जा रहा है। जो महिला आरोप लगा रही है वो आरोप पूरी तरह से गलत हैं। आगे उन्होंने कहा कि कानपुर कमिश्नर इस पूरे मामले की जांच करवा लें अगर मैं दोषी हूँ तब जो कार्रवाई करनी है करे। और साथ ही उस महिला से भी प्लाट के पेपर देखें। उसके पास कोई पेपर नहीं हैं। पुलिस मेरे घर मे परिवार के लोगो के साथ बतमीजी कर रही है। मैं डीजीपी से मुलाकात करूँगा न्याय की मांग करूँगा।









