उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से डाले गए विवादित और निजी टिप्पणी वाले ट्वीट को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या यह उनकी पार्टी की भाषा है और क्या वे दिवंगत माता-पिता पर की गई इस अपमानजनक टिप्पणी को स्वीकार करते हैं।
अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है?
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) May 17, 2025
ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है!!
किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है?
लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएँगे?
क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री… pic.twitter.com/kpdVzRxOHS
उन्होंने कहा, “क्या आदरणीया डिंपल यादव इस स्त्री विरोधी सोच पर चुप रहेंगी?” डिप्टी सीएम ने बताया कि लोकतंत्र में आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं, लेकिन निजी और चरित्र हनन की भाषा SP का असली चेहरा है।
ब्रजेश पाठक ने ट्वीट में यह भी पूछा कि क्या “डिंपल यादव जैसी महिला सांसद इस गंदी मानसिकता की पार्टी के पक्ष में खड़ी रहेंगी?”
समाजवादी पार्टी के आधिकारिक मीडिया हैंडल से उनके “DNA” को लेकर आपत्तिजनक और अशोभनीय ट्वीट किया गया था, जिसमें दिवंगत माता और अश्लील संदर्भ जोड़े गए थे। इस विवाद ने राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।









