सपा का वचन पत्र जारी : किसानों को मुफ्त बिजली और KG से PG तक लड़कियों को फ्री शिक्षा समेत अखिलेश यादव ने किये ये बड़े वादे…

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने ‘सत्य वचन और अटूट वादा’ घोषणा पत्र का नाम दिया। अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ‘वचन पत्र’ और ‘बाइस के 22 संकल्प’ जारी। सरकार बनी तो घोषणा पत्र लागू करेंगे।सभी फसलों के लिए MSP होगा और 15 दिन में गन्ना भुगतान होगा। जो वादा कर रहे हैं पूरा करके दिखाएंगे। किसानों को ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था। दोपहिया वाहन मालिको को एक लीटर तेल प्रति महीना।

घोषणा पत्र का ऐलान करते हुए अखिलेश यादव ने आगे कहा कि लड़कियों की शिक्षा KG से PG तक मुफ्त होगी। BPL परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेगा। आंदोलन में शहीद किसानों के परिवारों को 25 लाख देंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण। समाजवादी पेंशन योजना फिर शुरू करेंगे। सीमांत किसानों को 2 बोरी DAP खाद मुफ्त मिलेगी। हर जिले में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन शुरू करेंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त की जाएगी।

सपा अध्यक्ष ने घोषणा पत्र का ऐलान करते हुए आगे कहा कि 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त की जाएगी। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। हेल्थ बजट को तीन गुना किया जाएगा। सभी किसानों को 2025 तक कर्जमुक्त करेंगे। व्हाट्सऐप,ईमेल से FIR दर्ज कराई जा सकेगी। कामधेनु योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। छोटे कारोबारियों को 18 हजार सालाना मदद की जाएगी। हेल्थ सेक्टर का बजट तिगुना करेंगे। लड़कियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

अखिलेश यादव ने कहा सरकार बनने पर सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। समाजवादी कैंटीन सेवा शुरू की जाएगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। किसानों को 4 साल में कर्जमुक्त बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि ‘2027 तक प्रदेश को शत प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य’ है। हर कृषि उत्पाद एमएसपी पर खरीदेंगे। हर गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे। हेट क्राइम पर जीरो टॉलरेंस की नीति। संविदा भर्ती को सपा सरकार बंद करेगी। हर जिले में मॉडल स्कूल बनाएंगे। 2027 तक एक करोड़ नौकरियों का सृजन करेंगे।

घोषणा पत्र का ऐलान करते हुए में सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि 5 साल में एक करोड़ नौकरियों दी जाएगी। राज्य शिक्षा कोष बनाकर पढ़ाई के लिए लोन दिया जायेगा। पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा सभी थाने,तहसील भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। शहीद किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपए दिए जायेंगे। शहीद किसानों की स्मृति में स्मारक बनाएंगे। BPL महिलाओं के प्रसव पर 15 हजार की मदद की जाएगी। 10 रुपए में समाजवादी थाली देंगे।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि फिरोजाबाद में ग्लास सिटी बनाएंगे। सरकारी नौकरी में खाली पदों को भरेंगे। प्रमुख शहरों में रिवर फ्रंट का निर्माण होगा। शिक्षा में जीडीपी का 6 फीसदी खर्च करेंगे। हफ्ते में एक दिन पुलिसकर्मियों को छुट्टी देंगे। लैपटॉप वितरण में लड़कियों को 50% आरक्षण मिलेगा। आईटी सेक्टर में 22 लाख नौकरियां देंगे। शिक्षा विभाग के खाली पद एक साल में भरेंगे। शिक्षामित्रों को 3 साल में नियमित करेंगे। 10 हजार करोड़ का फार्मर रिवॉलविंग फंड बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Live TV