श्रीजिता डे ने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी, व्हाइट रंग के गाउन में दिखी बेहद खूबसूरत

श्रीजिता ने जर्मनी में शादी रचाई. श्रीजिता और माइकल को नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने ढेर सारी बधाई दी.

मनोरंजन डेस्क- टीवी और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस श्रीजिता डे शादी के बंधन में बंध गई है. उतरन फेम एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड माइकल से शादी की है. शादी की रस्में ईसाई रीति रिवाज से कराई गई. और इसी के साथ सफेद रंग के गाउन में श्रीजिता डे बड़ी ही खूबसूरत लग रही थी.

बता दें कि 1 जुलाई को श्रीजिता ने जर्मनी में शादी रचाई. श्रीजिता और माइकल को नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने ढेर सारी बधाई दी.

शादी के बाद अब श्रीजिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की बेहतरीन तस्वीरें साझा की. शेयर की गई पहली तस्वीर बैक साइड से ली गई है. दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे है. श्रीजिता के फैंस भी उनकी शादी के काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रहें है.

जानकारी के मुताबिक श्रीजिता और माइकल शादी के बाद अब मुंबई लौटेंगे. और 17 जुलाई को रिसेप्शन देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वे बंगाली रीति-रिवाजों से भी शादी कर सकते है.

Related Articles

Back to top button