SRH vs RR: आज कौन मारेगा बाजी?, जानिए मैच टाइम और पूरी डिटेल्स…

SRH vs RR आईपीएल 2026 मैच आज खेला जाएगा। जानें मैच का समय, पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की जीत की संभावना की पूरी जानकारी।

आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा। मुकाबले को लेकर दोनों टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है।

बता दें, मैच के टॉस का समय शाम 7 बजे होगा और इसके बाद 7:30 बजे से मुकाबला शुरू किया जाएगा। मैच रात करीब 11 बजे तक खत्म होने की उम्मीद है, हालांकि पिछले कुछ मुकाबलों में देरी भी देखी गई है।

बता दें, राजस्थान रॉयल्स इस समय शानदार फॉर्म में है। टीम ने अपने सभी चार मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने भी चार मैचों में 9 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है।

वहीं, दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने चार में से केवल एक मैच जीता है और उसके पास दो अंक हैं। हालांकि टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, जिससे उसे फायदा मिल सकता है।

हैदराबाद की जीत की उम्मीदें मुख्य रूप से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी पर टिकी होंगी। अगर यह दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देते हैं तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

हैदराबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है और ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है।

कुल मिलाकर यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button