पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम, सीएम योगी बोले- भगवान श्रीकृष्ण ने समाज का मार्गदर्शन किया

सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई है. मथुरा में श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है. धर्म,सत्य-न्याय की स्थापना के लिए जन्म लिया है.

लखनऊ– देशभर में आज जन्माष्टमी के अवसर पर धूम दिखाई दे रही है. राजधानी लखनऊ में पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुआ. सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. पुलिस लाइन में भव्य जन्माष्टमी कार्यक्रम रखा गया.

जन्माष्टमी कार्यक्रम में सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई है. मथुरा में श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है. धर्म,सत्य-न्याय की स्थापना के लिए जन्म लिया है.

भगवान श्रीकृष्ण ने समाज का मार्गदर्शन किया है. जब भी अत्याचार हुआ,तो भगवान ने अवतार लिया है. संस्कृति कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगती है. आज पूरा देश सकारात्मक काम में आगे बढ़ रहा है. आज पूरा देश गौरव की अनुभूति कर रहा है.

Related Articles

Back to top button