Sriharikota: ईसरो की बड़ी उपलब्धि, अपनी मंजिल पर पहुंचा सौर मिशन आदित्य L-1

5 महीने बाद आदित्य सूर्य के L1 प्वॉइंट पर पहुंच गया है। L 1 बिन्दु पर 5 साल तक रहेगा।

सौर मिशन आदित्य एल-1 पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आदित्य एल- 1 अपनी मंजिल पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करके बधाई दी है। 5 महीने बाद आदित्य सूर्य के L1 प्वॉइंट पर पहुंच गया है। L 1 बिन्दु पर 5 साल तक रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंची। यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के लिए यह साल शानदार रहा। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, टीम ISRO द्वारा लिखी गई एक और सफलता की कहानी। सूर्य-पृथ्वी कनेक्शन के रहस्यों की खोज के लिए आदित्य एल1 अपनी अंतिम कक्षा में पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button