
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर से शिष्टाचार भेंट की। मंत्री जोशी ने जायका परियोजना के लिए 526 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कराने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्रियों का सम्मेलन उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित करने तथा उसमे प्रतिभाग कर उत्तराखंड आने का न्योता दिया ।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद के साथ ही केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया हैं। मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री को यह भी जानकारी दी कि बीते मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में जायका योजना का शुभारंभ कर दिया गया है।
साथ ही साथ मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से बात करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य कृषि एवं औद्योनिकी के विकास के साथ-साथ मोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार औद्योनिकी और मिलट्स को प्रोत्साहित करने के नीति निर्माण पर भी कार्य कर रही है।
प्रदेश कृषि मंत्री ने अन्य कृषि मंत्रियों का सम्मेलन उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित करने तथा उसमे प्रतिभाग कर उत्तराखंड आने का न्योता दिया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि फ़रवरी में हिमालयी राज्यो के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित होगा। जिसकी मेज़बानी उत्तराखंड करेगा।









