
लखनऊ : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भारत समाचार से बात करते हुए कहा की सपा यूपी का प्रमुख विपक्षी राजनीति दल है.घोसी का रिजल्ट हमारी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आया. घोसी के चुनाव में जो ख़ामी है उसको दूर किया जाएगा और हम पूरी ताकत से आगामी चुनाव लड़ेंगे.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 12, 2023
➡️यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बयान
➡️बीजेपी सेवा पखवाड़ा अभियान शुरू होगा-भूपेंद्र
➡️17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन से अभियान
➡️17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा अभियान-भूपेंद्र
➡️सपा यूपी का प्रमुख विपक्षी राजनीति दल है-भूपेंद्र
➡️घोसी का रिजल्ट उम्मीद के… pic.twitter.com/lqN4hypsuP
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दारा सिंह और राजभर पर शिवपाल के बयान पर कहा की शिवपाल को इस तरह की बयान बाज़ी करने से बचना चाहिए। दारा सिंह चौहान हमारी पार्टी का हिस्सा है और ओपी राजभर हमारे सहयोगी है। बीजेपी लगातार अपने साथियों के साथ खड़ी है.
उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले पर कहा की ओबीसी v/s पीडीए पर हमारे अभियान लगातार इसी तरह चलते रहते है पिछड़ा मोर्चा अपना एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है पीएम की योजना को लोगो तक पहुँचाया जायेगा। हमको विपक्ष के पीडीए से कोई लेना देना नहीं है.









