
लोकसभा चुनाव 2024ः डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीजेपी के संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी बताया हैै। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में आमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं। पाठक ने कहा कि ये वही प्रदेश है जहां एक हजार से अधिक दंगे हुए आज गुंडा विहीन बन चुका है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले 17 मेडिकल कॉलेज थे जो अब 65 हैं और 75 जिलों में अभी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व में अर्थव्यवस्था 5वें नंबर पर है पहले 11वें नंबर पर थी।
पाठक ने कहा कि गठबंधन के लोग अपनी ताकत जानते हैं। इसलिए वो घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के वादों के कारण ही जनता भरोसा करती है। पाठक ने दावा किया देश इंफ्रास्टक्चर बदल चुका है।









