कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान, कहाः सदन में जात-पात की बात नहीं करनी चाहिए

राज्यसभा के उपसभाति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो घटना भी हुआ वो संसद के बाहर हुई, उसके बारे में सदन के अंदर भर्त्सना करना, रेजोल्यूशन पास करना, यह कहां तक सही है। हम किसी का अपमान नहीं करना चाहते।

दिल्लीः राज्यसभा के उपसभाति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो घटना भी हुआ वो संसद के बाहर हुई, उसके बारे में सदन के अंदर भर्त्सना करना, रेजोल्यूशन पास करना, यह कहां तक सही है। हम किसी का अपमान नहीं करना चाहते।

खड़गे ने कहा कि अध्यक्ष साहब ने जाति की बात कही है। क्या मैं यह कहूं कि अध्यक्ष द्वारा मुझे बोलने नहीं दिया जाता क्योंकि मैं दलित नेता हूं। ऐसे तो मेरी जाति पर हमेशा हमला होता है, क्योंकि मुझे बोलने नहीं दिया जाता।

खड़गे ने कहा कि सभापति जी का काम सदन में सांसदों को सुरक्षा देना है। सभापति जी को लोगों को बाहर भड़काने का काम नहीं करना चाहिए। मुझे भी सदन में बोलने नहीं दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button