सौतेली मां ने मासूम बेटी को बेरहमी से पीटा, बच्ची की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेली मां ने गुस्से में आकर तीन साल की मासूम बेटी काव्या को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई, जबकि उसका 6 साल का भाई विराट मौके से भागकर बच गया।

घटना बुधवार को उस समय हुई जब आरोपी महिला पूनम, किसी मामूली बात पर नाराज होकर बच्चों पर चिल्लाने और मारने लगी। मासूम की चीखें और रोने की आवाजें सुनकर भी आरोपी ने पिटाई जारी रखी। गंभीर रूप से घायल काव्या को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आरोपी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बच्चों पर गुस्सा निकालती थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पिता की दूसरी शादी और बच्चों के साथ तनाव

गांववालों के मुताबिक, काव्या के पिता विनोद नोएडा में काम करते हैं। छह साल पहले विनोद की अपनी पहली पत्नी से विवाद हुआ और वह अलग हो गई। इसके बाद विनोद ने पूनम से दूसरी शादी की। आरोप है कि शादी के बाद से पूनम को बच्चों विराट और काव्या से चिढ़ थी। बुधवार को भी पूनम ने किसी बात पर दोनों को पीटना शुरू किया। विराट मौके से भाग गया, लेकिन काव्या को पकड़कर लोहे के रॉड से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना पूरे गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैलाने वाली है और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button