अवैध मदरसा तोड़ने गई प्रशासनिक टीम पर पथराव, गाड़ियों में लगाई आग, SP-SDM सहित कई पुलिस कर्मी घायल

पुलिस को चारों तरफ से घेरकर उनपर पथराव शुरू कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पूलिस को काफी मसक्कत करनी पड़ी।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसा तोड़ने गई प्रशासन और पुलिस पुर कुछ आराजक तत्वों नें पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों नें थाने के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस को चारों तरफ से घेरकर उनपर पथराव शुरू कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पूलिस को काफी मसक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों पर आंशू गैस के गोले छोड़ने पड़े।  

बता दें कि प्रशासनिक नगर निगम की प्रशासनिक टीम हल्द्वानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलिक बगीचे में बने अवैध मदरसे को तोड़ने के लिए पहुंची थी। बुलडोजर से इसे ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा सहित नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही।

इसी बीच मलिक बगीचे के आसपास रहने वाले कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस बल और पत्रकारों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई पत्रकार और पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों में महिला और बच्चे भी शामिल थे। जबतक कोई कुछ समझ पाता तबतक कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। अराजकतत्वों ने वहां खड़े वाहनों में आग लगा दिया।

Related Articles

Back to top button