
Big News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने झारखंड के जमशेदपुर में कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ गोविंदपुर जनता मार्केट क्षेत्र में देर रात हुई, जब पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और खुद को बचाने के लिए बम भी फेंका।
मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर
अनुज कन्नौजिया मुख्तार अंसारी गैंग का एक प्रमुख सदस्य था, जो शूटर्स की भर्ती और हत्याओं की साजिश रचने का काम करता था। उसके खिलाफ 2 दर्जन से अधिक संगीन अपराधों, जिनमें हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी के मामले दर्ज थे। वह ढाई लाख रुपये के ईनाम पर था।
घटना के बारे में समझिए..
- मुठभेड़ में अनुज कन्नौजिया को मारा गया, जबकि यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
- अनुज के पास से .9 एमएम ब्राउनिंग सर्विस पिस्टल और .32 बोर की पिस्टल बरामद की गईं। यह ब्राउनिंग सर्विस पिस्टल सेना और पुलिस द्वारा उपयोग की जाती है।
- मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच करीब 25 राउंड गोलियां चलीं, जिसका वीडियो वायरल हो गया।
अनुज कन्नौजिया की पहचान
- अनुज कन्नौजिया यूपी के मऊ जिले का निवासी था। वह मुख्य रूप से मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर था और हत्या और हत्या के प्रयास जैसे अपराधों में संलिप्त था।
- उसके खिलाफ लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में कई हत्या और अपराधों के मुकदमे दर्ज थे।