जंतर-मंतर पर छात्रा का आरोप- पुलिस कार्रवाई में घायल हुए बच्चे, पूछा- ‘हमारी क्या गलती है?’

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन में शामिल छात्रा ने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान कई छोटे बच्चों को चोटें आईं और कुछ बच्चों के हाथ-पैर तक टूट गए। छात्रा ने भावुक होकर सवाल किया कि आखिर उनकी गलती क्या है?

परिजनों को बताए बिना जंतर-मंतर पहुंचे थे

छात्रा के मुताबिक, प्रदर्शन में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए थे, जो अपने परिजनों को बताए बिना जंतर-मंतर पहुंचे थे। उसने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान बच्चों को भी नहीं बख्शा गया और कई छात्र घायल हो गए। छात्रा ने कहा कि जो बच्चे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया।

प्रदर्शनकारी छात्रा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर कार्रवाई की गई। उसने सवाल उठाते हुए कहा, “हमारी क्या गलती है?”

प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर डटे हुए

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की है। वहीं, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर डटे हुए हैं।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button