
उत्तरप्रदेश सबइंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में आज धांधली का खुलासा होने के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड की शिकायत पर अबतक 57 अभ्यर्थीयों को गड़बड़ी में गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि धोखाधड़ी से ऑनलाइन परीक्षा पास करने के चलते इन 57 अभ्यर्थीयों को गिरफ्तार किया गया है।
इस बात की जानकारी पुलिस भर्ती बोर्ड ने दी और बताया कि Candidate Response Log से गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। और फिजिकल और दस्तावेजों के परीक्षण के दौरान अभ्यर्थीयों की गिरफ्तारी हुई है। बता दे कि इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के 9,534 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर UPSI के अभ्यर्थीयों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।
और अभ्यर्थी पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के ईको गार्डन में धरना प्रदर्शन कर रहे थे और वो लगातार परीक्षा की पारदर्शित को लेकर सवाल उठा रहे थे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि नवंबर 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति और भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कराई गई परीक्षा में भारी धांधली हुई है।