कामयाबी : पुलिस ने अपह्रत बच्चे को सकुशल किया बरामद, गोली लगने से बदमाश हुआ घायल…

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद की पुलिस को उस समय एक बड़ी क़ामयाबी हाथ लगी जब सर्विलास की मदद से शुक्रवार की रात्रि पुलिस टीम की अपहरणकर्ता के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमे दोनों तरफ़ से चली गोली में जहाँ एक अपहरणकर्ता पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, तो वही एक पुलिसकर्मी भी अपरहरणकर्ता की गोली लगने से घायल हुआ है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

आपको बता दे की बीती 7 अप्रैल को नगर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खालापार से एक 11 वर्षीय जकी नाम के बच्चे का उस समय अपहरण हो गया था। जब वह घर से सामान लेने के लिए निकला था। इस दौरान अपहरणकर्ता एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी क़ैद हो गया था। इस मामले में घटना की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर अपनी आगे की कार्यवाही शुरू करी ही थी की अपहरणकर्ता ने अपह्रत बच्चे के पिता अरशद से फोन पर एक लाख की फ़िरौती की माँग कर डाली थी। जिसके बाद एसएसपी मुज़फ्फरनगर अभिषेक यादव के निर्देशन पर इस मामले में सर्विलांस की टीम ने काम करते हुए अपहरणकर्ता की लोकेशन को आख़िरकार ढूंढ निकाला।

नगर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना रोड पर पुलिस टीम और अपहरणकर्ता के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमे एक अपहरणकर्ता आस मौहम्मद जहाँ पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, तो वही इस घटना में एक कांस्टेबल अलीम भी अपहरणकर्ता की गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने जहाँ दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो वही मौके से पुलिस ने सकुशल अपह्रत बच्चे को बरामद कर बदमाश के पास से एक तमंचा कारतूस और एक बाईक भी बरामद की है।

घटना की जानकारी देते हुए जहाँ सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया की गिरफ़्त में आया अपहरणकर्ता पहले भी बच्चो के अपहरण के मामले में जेल जा चूका है, जिसके चलते अब पुलिस टीम जहाँ इसके और साथियो के बारे में जानकारी करने में जुट गई है,तो वही बरामद बच्चे को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जिसके बाद बच्चे के परिजन भी अब पुलिस का धन्यवाद करते नज़र आये।

Related Articles

Back to top button