विपक्ष पहले अपने बजट का हिसाब गिना ले… सदन में भड़के सुधांशु त्रिवेदी

रोजगार में और स्थायित्व प्रदान करने के लिए स्किल डेवलपमेंट जोड़ दिया है, जिससे शिक्षित और प्रशिक्षित युवा को रोजगार मिल सके। इसमें बड़ी कंपनियां भारत में निवेश कर रही है।

राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बजट के सत्र के दौरान संसद में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया। साथ ही बीजेपी के तीसरी कार्यकाल को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार जन समर्थन के साथ सरकार गठित होने का अवसर 60 साल के बाद भारत के इतिहास में आया।

मजबूत नींव बनाने में मील का पत्थर साबित होगा बजट

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा में कहा कि लगातार तीसरी बार बीजेपी को समर्थन मिलना इसलिए और ऐतिहासिक हो जाता है कि पिछली बार पंडित नेहरू की तीन बार की सरकार रही जो उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का कुशासन काल था। साथ ही सरकार का महत्त्व और बढ़ जाता है कि वित्त मंत्री सीतारमण ने सातवी बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने वाली पहली वित्त मंत्री हो गई है। बजट को लेकर उन्होंने कहा कि इस बजट में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के साथ भारत के आम गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति प्रदान करने की शक्ति को सुनिश्चित किया गया है। साथ ही कहा कि बजट में ऐसा तत्व है जो भारत की मजबूत नींव को बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

बजट को लेकर कही यह बात

मूलभूत ढांचे के लिए इस बजट में रोजगार परख व्यवस्था को सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई। इसमें दो करोड़ ऐसे लोग हैं जो लाभान्वित होंगे। जो फर्स्ट टाइम रोजगार पाएंगे इनके कंट्रीब्यूशन उनकी पहली सैलरी को सरकार देगी। दूसरी व्यवस्था यह की गई कि रोजगार को लेकर जब हमारे विरोधी तमाम सवाल खड़े करते हैं, लेकिन इसमें कर्मचारी भविष्य निधि खाता खुलेगा जब कर्मचारी बनेगा और वह वेतन से कटवाएगा तो वह कर्मचारी निधि में जाएगा। सरकार ने इसमें सुनिश्चित किया है कि सरकार 2 साल तक₹3000 महीने का सहयोग करेगी। इंडस्ट्रीज लगेगी जिससे अधिक से अधिक रोजगार लोगों को मिलेंगे।

भारत के लिए सुनहरा अवसर

रोजगार में और स्थायित्व प्रदान करने के लिए स्किल डेवलपमेंट जोड़ दिया है, जिससे शिक्षित और प्रशिक्षित युवा को रोजगार मिल सके। इसमें बड़ी कंपनियां भारत में निवेश कर रही है। आज चीन के ऊपर तमाम लोगों का विश्वास कम हुआ है। भारत के लिए सुनहरा अवसर है कि मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र भारत में स्थापित करें। कैपिटल कॉरपोरेट टैक्स पर 40 से 35% किया गया है सरकार ने इससे कंपनियों को राहत मिलेगी। प्रोडक्शन में सबसे बड़ा चेंज डिफेंस में हुआ है, जिससे निर्यात में करीब 80 करोड़ के करीब हुआ। कृषि क्षेत्र में दलहन और तिलहन में इंपोर्ट में पहले 70% थी अब घटाकर 55 से 56 फीसदी पर ड्यूटी कर पाए। दाल और दलहन की फसलों को विशेष रूप से पहचान देने की व्यवस्था सरकार कर रही ऑर्गेनिक फार्मर में एक करोड़ फार्मर्स को सहायता देने की व्यवस्था बजट में की गई।

सपा के नेता प्रतिपक्ष पर कही यह बात

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ऑर्गेनिक एक बड़ी मार्केट है। इसमें महिलाओं की शक्ति की उत्थान के लिए बजट में प्रावधान किया गया। हमारे विपक्षी हमसे बजट का हिसाब लेने से पहले अपने बजट का हिसाब गिना ले। उन्होंने कहा कि इस वक्त संसद में बहुत गलत बयानबाजी की जा रही है। वहीं उन्होंने सपा की नेता प्रतिपक्ष की सूची आने पर बोले सुधांशु त्रिवेदी इनकी कथनी और करनी में भारी अंतर है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पहले यूपी में कट्टे बनते थे। अब मिसाइलें बन रहीं हैं। अब भारत में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग भारत में हैं।

Related Articles

Back to top button