
Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान शुरू है। यूपी के सुल्तानपुर में सुबह 7 बजे से शाम को छह बजे तक मतदान होगा। सुल्तानपुर में नगर पालिका परिषद मतदान प्वाइंट बनाया गया है। यहाँ पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर का भी इंतजाम है। बुजुर्गों के लिए कुर्सियों का इंतजाम है।
बूथों पर गर्मी ना लगे इसके लिए पानी वाले पंखे लगाए गए हैं पानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। लोग ज़्यादा से ज़्यादा जागरूक को इसका यहाँ पर ख़ास ख़याल रखा गया है। सुल्तानपुर सीट से कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। महिला प्रत्याशी के रूप में मेनका गांधी चुनावी मैदान में हैं।
मतदाताओं की संख्या
1834355 कुल मतदाता
879932 महिला वोटर
954358 पुरुष वोटर
65 थर्ड जेंडर
सुरक्षा व्यवस्था
13000 पुलिसकर्मी
16.5 कंपनी अर्ध सैनिक बल
1254 पोलिंग सेंटर
1991 पोलिंग बूथ