Sunita Williams: सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष से छलका दर्द, किया बड़ा खुलासा.. जानें कब होगी वापसी…

सुनीता और विल्मोर आठ दिन के मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे, लेकिन अब उन्हें करीब आठ महीने से अधिक समय तक वहीं रहना पड़ रहा है।

Sunita Williams: पिछले सप्ताह बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल की धरती पर वापसी के बाद अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि बोइंग की उड़ान और कक्षा में अतिरिक्त कई महीने बिताना उनके लिए बेहद कठिन था। यह सुनीता विलियम्स की वापसी के बाद पहली सार्वजनिक टिप्पणी थी, जब वह और विल्मोर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भर रहे थे।

सुनीता विलियम्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात 12.15 बजे शुरू हुई। इस दौरान, सुनीता और विल्मोर ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया और अपनी भावनाएं भी साझा कीं। सुनीता ने कहा कि अंतरिक्ष में कई महीने बिताना कठिन था, लेकिन इसके साथ ही उन्हें स्पेस में रहना बहुत अच्छा लगता है।

स्पेस से मतदान

अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, इस पर सुनीता और विल्मोर ने कहा कि वे अंतरिक्ष से ही वोट देने की योजना बना रहे हैं। सुनीता ने हंसते हुए कहा कि यह कितना अद्भुत होगा कि वे स्पेस से मतदान करेंगे।

अंतरिक्ष से छलका सुनीता विलियम्स का दर्द

वही एक पल ऐसा भी आया जब सुनिता भावुक हो गई। उनका कहना था कि वह अपनी मां के साथ और समय बिताना चाहती थीं, लेकिन एक ही मिशन में दो अलग-अलग यान में रहकर अच्छा लगा। सुनीता ने कहा कि वे ‘टेस्टर’ हैं और यही उनका काम है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने यह भी कहा कि बोइंग स्टारलाइनर को धरती पर लौटते देखना उनके लिए दुखद था।

कब होगी वापसी?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर से अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वे अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में ही फंसे रहे। हाल ही में, बोइंग स्टारलाइनर को बिना क्रू के धरती पर उतारा गया। नासा ने अब सुनीता और विल्मोर की वापसी की योजना तैयार की है। वे क्रू-9 मिशन का हिस्सा होंगे और फरवरी 2025 में धरती पर लौटेंगे।

8 दिन से 8 महीने हो गए

सुनीता और विल्मोर आठ दिन के मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे, लेकिन अब उन्हें करीब आठ महीने से अधिक समय तक वहीं रहना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button