
मेरठ से नगर निगम के कर्मचारी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। नगर निगम के सुपरवाइजर ने महिला का ऐसा ऑफर दिया जिसको सुन महिला हैरान रह गई और उसकी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। मामला केवल यहीं पर नहीं रुका पीड़ित महिला की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई उल्टा उसपर समझौते का दबाव बनाया गया।
मेरठ नगर निगम के सुपरवाइजर ने एक सफाईकर्मी की पत्नी को एक रात साथ में सोने के लिए 15 हजार का ऑफर दिया। सुपरवाइजर के इस रवैये से हैरान होकर महिला इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची। थाने में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्की ब्रह्मपुरी थानेदार उस पर समझौते का दबाव बना रहे थे। थाने में शिकायत के 7 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई ने होने पर परेशान महिला SSP के पास पहुंची। सुपरवाइजर पर यह भी आरोप है कि वह घर में घुसकर भी कई बार महिला के साथ छेड़छाड़ कर चुका है।