
दिल्ली- पुलिस अभिरक्षा में हुई अतीक-अशरफ की हत्या मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई जस्टिस रविंद्र भट, जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने की. सुप्रीम कोर्ट ने अतीक-अशरफ हत्याकांड से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. SC ने सरकार से उठाए कदमों की जानकारी विस्तृत जानकारी पेश करने के लिए कहा है.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 28, 2023
➡️पुलिस अभिरक्षा में अतीक-अशरफ की हत्या मामला
➡️सुप्रीम कोर्ट में हुई आज मामले की सुनवाई
➡️जस्टिस रविंद्र भट, जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच
➡️सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगा
➡️सुप्रीम कोर्ट 3 हफ्ते के बाद करेगा मामले की सुनवाई
➡️SC ने सरकार से उठाए… pic.twitter.com/v1fr3BoAOT
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा विकास दुबे एनकाउंटर की जांच के लिए गठित जस्टिस बीएस चौहान की रिपोर्ट के आधार पर अबतक क्या कदम उठाए गए? साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से बड़ा सवाल किया कि जब अतीक-अशरफ का मेडिकल करवाया जा रहा था तक एम्बुलेंस गेट के अंदर क्यों नहीं थी? अतीक का परेड क्यों करवाया जा रहा था.
बता दें, यूपी सरकार की तरफ से सीनियर वकील मुकुल रोहतगी बहस कर रहे थे. यूपी सरकार की तरफ से बहस करते हुए अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि अतीक और उसका पूरा परिवार जघन्य अपराधों में शामिल है. पूरी दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई 3 हफ्ते के बाद करने के लिए आदेश दिए हैं.









