
दिल्ली : मणिपुर घटना को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है। घटना को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए एक कमेटी का गठन किया है.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 7, 2023
➡️मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
➡️सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कमेटी का गठन किया
➡️हाईकोर्ट की 3 पूर्व महिला जजों की कमेटी बनाई
➡️राहत पुनर्वास के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी बनाई
➡️CBI, पुलिस जांच से अलग मामलों को देखेगी कमेटी#Delhi pic.twitter.com/FVx8uEZT7A
इस कमेटी में जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद से रिटायर जस्टिस गीता मित्तल, जस्टिस आशा मेनन और जस्टिस शालिनी पनसाकर जोशी की तीन सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी में शामिल किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने अब इस मामले पर हाईकोर्ट की 3 पूर्व महिला जजों की कमेटी बनाई है. राहत पुनर्वास के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यह कमेटी बनाई है. वही ये कमेटी CBI, पुलिस जांच से अलग मामलों को देखेगी.









