सुष्मिता सेन की हिट वेब सीरीज आर्या-3 दर्शकों को आ रही पसंद, मजेदार हैं सोशल मीडिया के रिएक्शन

हर तरफ लोग सुष्मिता सेन की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन की तारीफ कर रहे हैं. ओटीटी पर रिलीज होते ही सुष्मिता की ये सीरीज हर कोई देखना चाहता है.

मनोरंजन डेस्क- सुष्मिता सेन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और उनके सुर्खियों में होने की वजह है वेब सीरीज आर्या…जिसका अब तीसरा सीजन आ गया है.सुष्मिता सेन की मचअवेटेड क्राइम सीरीज आर्या-3 के साथ ओटीटी पर धमाकेदार वापस कर दी है. इस वेब सीरीज के 4 एपिसोड्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं. ओटीटी पर रिलीज होते ही सुष्मिता की ये वेब सीरीज सोशल मीडिया पर छा गई है.

और हर तरफ लोग सुष्मिता सेन की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन की तारीफ कर रहे हैं. ओटीटी पर रिलीज होते ही सुष्मिता की ये सीरीज हर कोई देखना चाहता है. फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बात की जाए स्टोरी की तो इस बार आर्या सरीन पहले से और भी ज्यादा खूंखार नजर आ रही है.सीरीज के शुरुआती 4 एपिसोड्स ट्वीस्ट से भरपूर रहे हैं. दर्शकों के लिए ट्वीस्ट से भरे पड़े हैं.सोशल मीडिया पर भी सभी तरफ से मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. लोग सुष्मिता सेन को लेकर तरह-तरह से रिएक्शन दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button