कारसेवकों को लेकर स्वामी के बिगड़े बोल, बताया अराजक तत्व, गोलीकांड को ठहराया सही

Swami Prasad Maurya: उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाकर अपना कर्तव्य निभाया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों की वजह से आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने कारसेवकों पर विवादित टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाकर अपना कर्तव्य निभाया। उन्होंने कारसेवकों को अराजक तत्व करार दिया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने नेताओं को धार्मिक मामलों पर बोलने से बचने की नसीहत दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह अब बयानबाजी नहीं करेंगे। लेकिन इसके बाद एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान दिया।

स्वामी कासगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद पर बिना न्यायपालिका के निर्देश के, बिना किसी आदेश के अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने संविधान की रक्षा करते हुए गोली चलवाई थी। वह सरकार का कर्तव्य था। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया था। 

Related Articles

Back to top button