अखिलेश यादव से मतभेद, मनभेद नहीं..सपा से इस्तीफा देने के बाद बोले स्वामी

Swami Prasad Maurya said After resigning from Samajwadi Party differences with Akhilesh Yadav not personal differences

स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अखिलेश यादव से मेरा मतभेद मनभेद नहीं है। अखिलेश यादव मनुवादी व्यवस्था के शिकार हैं। मैंने कभी भी पद की लालच में राजनीति नहीं की। मैं विचारधारा की लड़ाई करता हूं। उन्होंने कहा, कथनी-करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। सही रास्ते पर आएंगे तो स्वागत करूंगा। अभी अखिलेश यादव रास्ते से भटके हैं। उन्होंने कहा मैं अपनी विचारधारा पर अटल हूं, हटने वाला नहीं।

स्वामी ने कहा पद मेरी विचारधारा के सामने बहुत छोटा है। यही कारण है, मैंने विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। उन्हें अखिलेश यादव का फोन न आने का भी मलाल है। स्वामी ने ऐलान किया है, 22 फरवरी को दिल्ली में नई पार्टी बनाएंगे। इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव से बातचीत का रास्ता खत्म हो गया है। 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा के विपरीत जा रहे हैं. मैं 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद पार्टी बनाने के अपने फैसले का उद्घोष भी करूंगा.”

Related Articles

Back to top button