रामपुर में स्वतंत्रदेव सिंह बोले- लोग जात-पात के चक्कर में नहीं, मोदी और योगी के विकास के साथ हैं…

रामपुर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जनता मोदी और योगी के विकास के साथ हैं। इसलिए भाजपा को ही चुनेगी। लोग अब विकास चाहते है। स्वतंत्रदेव सिंह बोले लोग अब पहले की तरह जात-पात के चक्कर में नहीं हैं।

जल शक्ति मंत्री ने कहा, लोग मोदी और योगी के विकास के साथ हैं। विकास के नाम पर बीजेपी को वोट मिलेगा। देश में 80 करोड़ लोगों को राशन मिला। लोग सपा बसपा कांग्रेस को नकार रहे हैं। लोग वंशवाद की राजनीति से ऊब गए हैं।

वही, इससे पहले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, बीजेपी झूठ बोलने वाली पार्टी जातिगत आंकड़े बताते है कि सपा गठबन्धन की जीत सुनिश्चित है।

राजभर ने कहा, आजमगढ़ में बीजेपी तब नही जीत पाई जब मोदी जी का बड़ा जोर था। भाजपा ,बसपा इस लिए लड़ रहे है कि दूसरे स्थान में आ जाये। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, बीजेपी नचनिया लाये है उम्मीदवार बना कर क्या सदन में नाच करवाएगी। बीजेपी आरक्षण विरोधी है पिछडो का हित नही चाहती।

बीजेपी पिछडो का आरक्षण लूट रही है पिछड़े भी हिन्दू है। पहले देश की संपति बेच दी अब सब सविंदा में करने पर उतारू है। बीजेपी महंगाई आरक्षण के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए मुद्दे लाते है और फिर बैक हो जाती है।

Related Articles

Back to top button