सपा-कांग्रेस में बनी बात, अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में होंगे शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव जाएंगे.25 फरवरी को आगरा में अखिलेश यादव शामिल होंगे.राहुल गांधी के साथ यात्रा में अखिलेश शामिल होंगे.

लखनऊ- लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है.चुनाव की वजह से राजनीतिक दलों का जोश हाई दिखाई दे रहा है.कांग्रेस पार्टी भी अपनी 24 की चुनावी पारी को बेहतर बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट गई है.

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए यूपी में जारी है.जब से न्याय यात्रा की यूपी में एंट्री हुई है, सियासी गलियारों में काफी ज्यादा हलचल बढ़ गई है.कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर चर्चाएं जोरों पर थी.

अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव जाएंगे.25 फरवरी को आगरा में अखिलेश यादव शामिल होंगे.राहुल गांधी के साथ यात्रा में अखिलेश शामिल होंगे.आगरा में अखिलेश और राहुल जनता को संबोधित करेंगे.

Related Articles

Back to top button